पार्टी जिलाध्यक्ष ने फहराया नया ध्वज, कार्यकर्ताओं में दिखा नया जोश व उत्साह
अजय त्रिपाठी पारदर्शी विकास न्यूज बहराइच। भारतीय जनता पार्टी का 45वां स्थापना दिवस जनपद के सभी कार्यकर्ताओ ने अपने घरों पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा रोहण करके सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी के द्वारा मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय को स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर विद्युत झालरों से सजाया गया प्रातः काल 6 अप्रैल को भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे ने कार्यालय पर भाजपा का नवीन ध्वजा रोहण किया तथा कार्यकर्ताओं में मिष्ठान वितरण करके एक दूसरे को मिस्ठान खिलाया।
सायं काल जिला कार्यालय पर सुंदरकांड रामायण का पाठ सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के द्वारा किया गया पूर्णाहुति के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। ।7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र लगाकर पुष्पांजलि सभी बूथों पर किया जाएगा जिसमे बूथ समिति के सदस्य पन्ना प्रमुख प्राथमिक सक्रिय सदस्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं साथ बैठक भी किया जायेगा ततपश्चात इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाना है। तथा बूथ पर किसी वरिष्ठ कार्यकर्ता के एकल भाषण भी होगा।आज के इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राहुल रॉय महामंत्री डॉक्टर जितेंन्द्र त्रिपाठी युवा मोर्चा संयोजक अरुडेन्द्र सिंह अंकित सतीश सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।