सचिन कटियार /पारदर्शी विकास न्यूज़ फर्रुखाबाद l अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के तत्वाधान में एक बैठक दिलवाल के एक गेस्ट हाउस में संपन्न हुई जिसमें एक राष्ट्र एक चुनाव पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमे बताया गया कि एक राष्ट्र एक चुनाव के लागू होनें से `भारत विकसित राष्ट्र जल्दी बनेगा|
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा भारत को विकसित करने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव होना आवश्यक है| यह मुद्दा किसी विशेष पार्टी और व्यक्ति का नहीं है बल्कि यह राष्ट्र के नव निर्माण के लिए जरूरी है| भारत में समय-समय पर विधानसभा और लोकसभा के चुनाव अलग-अलग होते हैं, जिससे अत्यधिक समय की बर्बादी एवं अत्यधिक पैसा खर्च होता है एक साथ लोकसभा और विधानसभा के चुनाव होने से विकास की गति में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण तभी हो सकता है | भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने कहा वन नेशन वन इलेक्शन यह एक गंभीर विषय है। भारत सरकार द्वारा यह एक विचाराधीन प्रस्ताव है। जिस पर एक सार्थक चर्चा के लिए गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। एक राष्ट्र एक चुनाव कराने से केंद्र के राजकोष की बचत होगी अलग-अलग चुनाव होने के कारण समय-समय पर राज्यों में आचार संहिता लागू होती है| लोधी कल्याण महासभा के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम वर्मा ने कहा भारत को विकसित राष्ट्रों की सूची में लाने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव जरूरी है| पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा डा.भूदेव सिंह राजपूत ने कहा सरकारी खजाने का 30 प्रतिशत खर्च इससे बचाया जा सकता है| विपक्ष इस पर चर्चा से भाग रहा है वह देश का भला नहीं चाहता बल्कि अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते इस महत्वपूर्ण मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है। संचालन भाजपा जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया। कार्यक्रम में संयोजक सांसद प्रतिनिधि अनूप मिश्रा, अनिल कश्यप, ईश्वर दयाल राजपूत, रजनीश राजपूत, भाजपा जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, विनोद राजपूत, कौशल राजपूत अमित राजपूत पुष्पेंद्र राजपूत राम लड़ैते राजपूत, श्वेता दुबे, धीरेंद्र वर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री व पाल सेना जिलाध्यक्ष पंकज पाल आदि रहे।