जमीनी विवाद में हटाए गए एसएचओ नानपारा
Apr 03, 2025
अजय त्रिपाठी/पारदर्शी विकास न्यूज़ बहराइच।बहराइच पुलिस अधीक्षक ने एक बार फिर महत्व में फेरबदल किया है। कई प्रभारी निरीक्षक को दूसरे थाने और पुलिस सेल की कमान सौंपा है। वही भूमि विबाद के एक प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक नानपारा को भी हटा दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए प्रभारी निरीक्षक नानपारा को भूमि विवाद के एक मामले में समुचित कार्रवाई न करने पर हटा दिया। उनके स्थान पर पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी रहे रामाज्ञा सिंह को प्रभारी निरीक्षक नानपारा बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक यातायात बृजेंद्र कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना हुजूरपुर बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक हुजूरपुर अनिल कुमार को प्रभारी चुनाव सेल, थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना विशेश्वरगंज तथा प्रभारी सदर मलखाना, नवीन कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना विशेश्वरगंज को प्रभारी जनपद न्यायालय सुरक्षा व सम्मन सेल, निरीक्षक रमाशंकर यादव को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा व सम्मन सेल से प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज, प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबगंज शीला यादव को प्रभारी जन शिकायत प्रकोष्ठ व मिशन शक्ति का कार्यभार सौंपा गया है।
