पुलिस अधीक्षक ने बदले तीन थानेदार,चार उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया

संजीव भारती/पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बुधवार को एक बार फिर बड़े पैमाने पर थाना अध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। गैर जनपद तबादला होने के बाद भी अमेठी में जमें तीन थानाध्यक्षों को गैर जनपद के लिए रिलीव कर दिया गया। गौरीगंज थाने में तैनात दो दरोगाओं को दो अलग अलग थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जायस थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह को अमेठी कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है । अमेठी के कोतवाल बृजेश सिंह को संग्रामपुर का इंचार्ज बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम कंचन सिंह को महिला थाने की जिम्मेदारी दी गई है । मुसाफिरखाना थाने में तैनात निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को प्रभारी साइबर क्राइम थाना बनाया गया है। इन्हौना थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमरेंद्र सिंह को जायस थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है।गौरीगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को इन्हौना थाने का नया प्रभारी बनाया गया है । गौरीगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक विवेक सिंह को शिवरतनगंज थाने की जिम्मेदारी दी गई है। शिवरतनगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद राय,संग्रामपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप राय और महिला थाना प्रभारी ममता रावत को गैर जनपद के लिए रिलीव कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *