निजीकरण देश के लिए घातक, पेंशन हो एक समान

संजीव भारती/पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कैंडल मार्च में लोक निर्माण विभाग के नियमित/वर्क चार्ज कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राघवराम यादव भी अपनी टीम के साथ शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन हमारी बुढ़ापे की लाठी है। सरकार निजीकरण का जाल फैलाए हुए है। निजीकरण देश के लिए घातक है।देश में सब के लिए पेंशन एक समान होनी चाहिए। राजनेता एक साथ कई पेंशन ले रहे हैं। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने को तैयार नहीं है।इस अवसर पर मंजीत यादव,अजय कुमार मौर्य,देवांशु सिंह, संजीव कुमार, रणजीत कुमार, अनिल गौतम,जीत लाल, गणेश प्रसाद शर्मा, तहसीन , सालेहा खातिर जमा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *