नवरात्रि के दूसरे दिन देवी मंदिरों पर हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों में गूंज रहा मां का जयकारा

संजीव भारती/पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। चैत्र नवरात्रि दूसरे दिन देवी मंदिरों पर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे के साथ मां के दर्शन किए। सोमवार को सती महारानी धाम में सुबह से ही दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा परिसर मेले में तब्दील रहा। महिलाएं सुबह से लेकर दोपहर तक दुःखदुरिया कार्यक्रम आयोजित करती देखी गई। मंदिर पर सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से कड़ी व्यवस्था की गई है। आसपास के गांव में भी देवी मंदिरों पर दिन-रात पूजा अर्चना हो रही है। तमाम श्रद्धालुओं की ओर से रामचरितमानस के भी आयोजन किए गए हैं। कस्बे में एक परिवार की ओर से श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत अभी नवरात्रि के पहले दिन कलश यात्रा के साथ की गई थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह होते ही मंदिरों में पहुंचकर मां की विविध रूपों का दर्शन करते हैं। कई श्रद्धालुओं ने बताया कि जो श्रद्धालु चैत्र नवरात्रि में मां की पूजा अर्चना करता है। उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। नवरात्र में ही लोगों की ओर से नए प्रतिष्ठान भी स्थापित किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *