कुंज बिहारी शर्मा पारदर्शी विकास न्यूज़
पयागपुर, बहराइच। तहसील अंतर्गत 18 पीड़ितों को गृह अनुदान और अहेतुक सहायता के चेक वितरित किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्रांतर्गत ग्राम गाजीपुर कोड़री, तहसील पयागपुर, जनपद बहराइच सरकारी अमले की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री त्रिपाठी द्वारा दैवीय आपदा से पीड़ित 18 परिवारों को गृह अनुदान एवं अहेतुक सहायता तथा पशु हानि से सहायता वितरित की गई। अग्निकाण्ड से पीड़ित गुडडी, जगत नरायन, राजू, रामवती, राम छबीले, चांदनी देवी, सहित कुल 18 परिवारों को कुल 4,86,000.00 रूपये का सहायता प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मा0 विधायक द्वारा पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया गया है कि उनकी जो झोपड़ियां जली है। उन्हे मा0 मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आच्छादित करते हुए पक्का मकान बनवाया जायेगा। इस कार्यक्रम के दौरान राकेश कुमार मौर्य उपजिलाधिकारी पयागपुर, रविकांत द्विवेदी तहसीलदार पयागपुर, हरेन्द्र विक्रम सिंह जिलामंत्री भाजपा, डॉ महेन्द्र पाठक पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा, निशंक त्रिपाठी विधायक प्रतिनिधि पयागपुर, दुर्गेश सिंह रैकवार मण्डल अध्यक्ष भाजपा, राहुल सिंह, प्रधान सुरेन्द्र नाथ सिंह, श्mघनश्याम सिंह, मनोज सिंह सेक्टर भाजपा, रमेश गोस्वामी, देवेश सिंह, हरि ओम मिश्र, कृपाराम मिश्रा, हरी सिंह, कुॅवर बाबू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
