दुनिया में नहीं रहे भगवंत किशोर लाल, पत्रकार को पितृ शोक

संजीव भारती/पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी ‌। जिले के वरिष्ठ पत्रकार और सहारा जीवन -हिंदी/उर्दू अखबार के सम्पादक संतोष श्रीवास्तव के पिता और सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक भगवंत किशोर लाल अब इस दुनिया में नहीं रहे। काफी समय से अस्वस्थ चल रहे श्री लाल का बनारस में रविवार को निधन हो गया। जिले के सभी पत्रकार संगठनों और मीडिया कर्मियों ने निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष और बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय भगवंत किशोर लाल जी सादा जीवन उच्च विचार के प्रतीक और आदर्श थे। उन्होंने एक सुशिक्षित परिवार और सुखी संसार का निर्माण किया है ‌। वरिष्ठ पत्रकार अम्बरीष मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय भगवंत किशोर लाल के निधन से अमेठी के समाज ने एक अच्छा अभिभावक खो दिया है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र ने निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने लगभग एक दशक तक समाज की सेवा की। वरिष्ठ पत्रकार डॉ अंगद सिंह निशीथ,वी पी सिंह, मनीष पांडेय, रवीन्द्र तिवारी, अरविंद सिंह राजा, माता प्रसाद शुक्ल, सूर्य प्रकाश शुक्ला,अजय कुमार मिश्र, सुधीर रंजन द्विवेदी, तारकेश्वर मिश्र,लोकेश त्रिपाठी ,अरविंद श्रीवास्तव दिलीप सिंह,,अखिलेश सोनी, महेंद्र बरनवाल, हरिकेश यादव, अखिलेश त्रिपाठी, स्वामी नाथ शुक्ल, अमित मिश्रा, मधुसूदन मिश्र,अभिनव मिश्र, ललित कुमार, दिलीप यादव, अखिलेश मिश्र,रमन लाल पांडेय, विजय चंद मिश्र,के पी सविता, अर्जुन शुक्ल सागर, भेंटवार्ता के सम्पादक माता फेर सिंह दीपक , दिलीप कुमार आदि ने निधन पर शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति को ईश्वर से प्रार्थना की है।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, विधायक प्रतिनिधि अरुण प्रजापति, बसपा के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सिंह हिटलर, जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ पांडेय, मुकेश यादव आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *