दुनिया के चमकते हुए सितारे हैं बाबा साहब डॉ अम्बेडकर -सूर्य प्रताप शाही

सर्वशिक्षा अभियान लागू करके अटल जी की सरकार ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के सपनों को साकार किया

डा अम्बेडकर का अपमान करने वाली कांग्रेस संविधान की पुस्तक लेकर घूम रही

भाजपा ने किया डा अम्बेडकर सम्मान अभियान गोष्ठी का आयोजन

सचिन कटियार/पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी आयोजित की गई। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि डॉ आंबेडकर भारत ही नहीं दुनिया के चमकते हुए सितारे हैं।भाजपा की डबल इंजन सरकार डॉ आंबेडकर के सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत रत्न तक नहीं दिया।भाजपा सरकार आने पर डॉ आंबेडकर को भारत रत्न मिला।संसद के सेंट्रल हाल में उनका चित्र स्थापित किया।भाजपा ने दलित समाज को उनका हक और सम्मान देने का काम किया है।बाबा साहब ने शाम को समान रूप से शिक्षा देने के लिए संविधान में सम्मिलित किया था उन्होंने कहा था की 14 वर्ष तक सबको बिना भेदभाव के निशुल्क शिक्षा दी जाए लेकिन कांग्रेस की सरकार ने इसको कभी भी लागू नहीं किया जब अटल जी के नेतृत्व में सरकार आए तब बाबा साहब के सपनों को सरकार करके सर्व शिक्षा अभियान के तहत बाबा साहब का सपना पूरा किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा द्वारा डॉ आंबेडकर के सम्मान और दलित समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को जन- जन के बीच पहुंचाने का आवाह्न किया।वही उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश सिंह ने कहा बाबा साहब आदर्श, संघर्ष व योगदान भारत के लोगों को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।यह भी कहा भारतरत्न डाॅ अम्बेडकर दुनिया के हर पीड़ित,शोषित की आवाज थे। कांग्रेस ने डॉ आंबेडकर को अपमानित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। बाबा साहब को सबसे ज्यादा अपमानित करने वाली कांग्रेस आज संविधान की पुस्तक लेकर घूम रहे हैं उनको अपने गिरेबान में झांक कर भी देखना चाहिए इसके लिए भी हमें समाज को सजग रखना है बाबा साहब का अपमान करने वाले लोगों के झांसे में नहीं आना है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने स्वागत भाषण दिया।कहा कार्यकर्ता विपक्ष के भ्रम व झूठ फैलाने का तथ्यों के साथ पर्दाफाश करे।कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित के संचालन में मंचासीन अतिथियों ने समेत 10 लोगों को सम्मानित किया।समापन भाषण जिला पंचायत सदस्य राम कृष्ण भारती ने दिया। उन्होंने आएं हुए लोगों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।


भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गोष्ठी में प्रमुख रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी,पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्रा मटियारी, श्रीमती उपमा सरोज जिला उपाध्यक्ष श्री रामकृष्ण भारती जिला महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य महेश सोनकर जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जायस, सिद्धार्थ पासी जिला महामंत्री किसान मोर्चा मनोज पासी मंडल अध्यक्ष जम्मू नीलम भारती जिला मंत्री अशोक मौर्य गोविंद सिंह चौहान, कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना पूर्व प्रमुख उमेश सिंह पूर्व प्रमुख विजय किशोर तिवारी राकेश त्रिपाठी जिला महामंत्री गिरीश शुक्ला जिला उपाध्यक्ष विश्व मिश्रा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रभात शुक्ला जिला मंत्री अतुल सिंह जिला मंत्री,राम अंजोर शुक्ला,प्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।

भाजपा की ओर से आयोजित डॉ अम्बेडकर सम्मान अभियान गोष्ठी में भारत के दलित पदाधिकारियों और कार्यकताओं को छोड़ कर दलित समाज के आम कार्यकर्ताओं की भागीदारी नहीं दिखी। भाजपा के नेताओं ने भारत माता की जय के बाद देर तक डॉ भीमराव अम्बेडकर अमर रहे के नारे लगाए और अपने पूरे भाषण में कांग्रेस को निशाने पर रखा। बसपा से भाजपा में आए पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। उन्होंने डॉ अम्बेडकर को युगपुरुष बताया और कहा कि भाजपा ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर से जुड़े सभी स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया है। डबल इंजन की सरकार बाबा साहब के सपनों के भारत के निर्माण के लिए कृतसंकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *