जगनायक प्रधान/पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर ग्रामीण बिठूर विधानसभा मझावन मंडल के पाल्हेपुर शक्ति केंद्र में बूथ नंबर 287 पाल्हेपुर एवं 398 निवादा उजागर में गांव चलो अभियान के अंतर्गत भाजपा सरकार में लाभान्वित ग्रामवासियों से निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा ने संपर्क किया। पाल्हेपुर में संपर्क अभियान की शुरुआत ग्राम के प्राचीन शिव मंदिर में स्वच्छता कर की गई।
इस दौरान दिनेश सिंह कुशवाहा ने सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए बताया कि यह सरकार गरीब, किसान एवं नौजवान सभी के लिए कार्य करनी वाली सरकार है। सरकार ने 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ, किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत सहायता व नौजवानों को रोजगार देकर विकास की रफ्तार को तेज करने का कार्य किया है।
इस दौरान प्रमुख रूप से मझावन मंडल अध्यक्ष कमल कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश पांडे, मंडल महामंत्री संजय सिंह, बूथ अध्यक्ष कृष्ण चंद्र पांडे सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दिनेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पाल्हेपुर में चला भाजपा का गांव चलो संपर्क अभियान
