जय गोपाल /पारदर्शी विकास न्यूज़ फतेहपुर। ग्राम विकास सचिव ने जिंदा बुजुर्ग को दो वर्ष पहले अभिलेखों में मृत घोषित कर दिया। इससे बुजुर्ग की वृद्धा पेंशन बंद हो गई थी। उन्होंने इस मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर की। इसके बाद लापरवाह सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ब्लॉक बहुआ के गांव करसूमा के मजरे लक्ष्मणपुर निवासी बच्चू (68) ने बताया कि जून 2022 के सत्यापन में तत्कालीन वीडीओ मनमोहन सिंह ने बिना जांच किए अभिलेखों में उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद वृद्धा पेंशन का लाभ मिलना बंद हो गया। इसकी शिकायत लाभार्थी ने सीएम पोर्टल में 12 मार्च 2025 को किया था। मामले की जांच के लिए सीडीओ ने टीम गठित किया था। जांच टीम की रिपोर्ट में वीडीओ दोषी पाए गए। डीडीओ ने अमौली ब्लॉक में तैनात वीडीओ मनमोहन सिंह के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीन दिन के अंदर नोटिस का जवाब नहीं दिए जाने पर उन्हें दोषी मानते हुए उनकी वेतन से धनराशि काट कर लाभार्थी को दी जाएगी। डीडीओ प्रमोद सिंह चंन्द्रौल ने बताया कि लापरवाही करने वाले सचिव को नोटिस भेजा गया है। तीन दिन में कार्यालय में उपस्थित होकर जवाब नहीं दिया तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Related Posts
रिसर्च, इंडस्ट्री और स्किल्स की त्रिवेणी से बदलेगी फार्मा की सूरत
आईआईसी की ओर से फार्मास्युटिकल रिसर्च एंड इन्नोवेशन स्ट्रेंथनिंग इंडस्ट्री-अकेडमिया कोलाबोरेशन पर दो दिनी नेशनल कॉन्फ्रेंस एनसीपीआरआई 2025 का समापन…
युवा संसद में भाग लेने पर पल्लवी सिंह को मिला ‘श्रेष्ठ वक्ता सम्मान’
अजय त्रिपाठी पारदर्शी विकास न्यूज़बहराइच। किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय(स्वायत्तशासी संस्था)के सेंटर फॉर हिस्टॉरिकल स्टडीज द्वारा युवा संसद में भाग लेने पर…
बिंदकी से शिकायत करने खागा समाधान दिवस में पहुंचा फरियादी
जय गोपाल /पारदर्शी विकास न्यूज़ खागा। तहसील परिसर स्थित मन्दिर में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा…
