पिछड़ों को संवैधानिक हक न मिलने के लिए केंद्र की सभी सरकारें जिम्मेदार
युवा सपा नेता के भाई की शादी के अवसर पर प्रीति भोज में शामिल हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष, नवदम्पत्ति को आशीर्वाद दिया
संजीव भारती/पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। समाजवादी पार्टी के युवा नेता जयसिंह प्रताप यादव के बड़े भाई के विवाहोपरान्त शनिवार को मठिया, सरैया मोहन में आयोजित प्रीति भोज में सपा नेताओं का जमावड़ा रहा। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सरैया मोहन पहुंचे सपा नेताओं ने नव दम्पति को आशीर्वाद प्रदान किया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल भी प्रीति भोज में शामिल हुए। सपा नेताओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि देश में जातीय जनगणना की मांग समाजवादी पार्टी की पुरानी मांग है। केन्द्र सरकार ने जातीय जनगणना कराने का निर्णय लिया है,यह स्वागत योग्य कदम है। देश की सभी जातियों को उनकी आबादी और संख्या बल के आधार पर शासन, प्रशासन, सरकारी नौकरियों और राजनीति में आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। आजादी के 75साल बाद भी पिछडी जातियों को उनका संवैधानिक हक नहीं मिल पाया है, इसके लिए केंद्र की अब तक की सभी लोकतांत्रिक सरकारें जिम्मेदार हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र में ओ बी सी मंत्रालय का गठन होना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी पिछड़ी जातियों को भले के लिए काम नहीं कर किया। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। रोज अपराध की घटनाएं हो रही है। डबल इंजन सरकार से समाज का कोई भी वर्ग खुश नहीं हैं। समाजवादी पार्टी हमेशा से आउटसोर्सिंग और संविदा नियुक्तिओं के विरोध में रही है। बिजली विभाग के कर्मचारी छंटनी के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। सरकार गूंगी,बहरी बनी हुई है। सपा चाहती है कि समाज के सभी वर्ग के लोगों को संख्या बल के आधार पर स्थाई नौकरियां दी जाय। सरकारी सेवाओं का निजीकरण पूरी तरह बंद हो।विश्व विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में एस सी/ओ बी सी का आरक्षण कोटा पूरा किया जाय।
बिजली विभाग के वर्क चार्ज कर्मचारियों की छंटनी नहीं होनी चाहिए।पावर कारपोरेशन इस फैसले को वापस ले।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ आए पूर्व विधायक भगेलू राम ने कहा कि भाजपा बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के नाम पर सिर्फ नाटक कर रही है। दलितों को गुमराह करके सिर्फ वोट लेना चाहती है, डॉ अम्बेडकर के विचारों से भाजपा का कोई मतलब नहीं रहा।
इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप, पूर्व मंत्री तेज नारायण पवन पाण्डेय, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व एम एल सी कमला यादव, पूर्व मंत्री शकील खान, फैजाबाद के सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, अम्बेडकर नगर के सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव, अमेठी के सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, कादीपुर के पूर्व विधायक भगेलू राम,सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव, सपा विधानसभा अध्यक्ष मनीराम वर्मा, अधिवक्ता संतदीन यादव, अदनान खान आदि मौजूद रहे।
