जमीन के गलत अभिलेख तैयार करने में तत्कालीन SDM समेत 13 पर मुकदमा

घनश्याम मीणा जिलाधिकारी हमीरपुर

प्रिंस वर्म/पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। हमीरपुर डीएम आवास और जुड़ी 58.14 एकड़ भूमि के अभिलेख पर गड़बड़ी करने में तत्कालीन एसडीएम सहित 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज

यूपी के हमीरपुर जिले में डीएम आवास और उससे जुड़ी करीब 58.14 एकड़ भूमि के अभिलेखों में फर्जीवाड़ा करने के मामले में एसडीएम सदर की तहरीर पर सदर कोतवाली में तत्कालीन एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व सदर लेखपाल राजकिशोर समेत कुल 13 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है

हमीरपुर डीएम आवास और उससे सटी मेरापुर डांडा की 51.89 एकड़ और भिलावां डांडा की 6.25 एकड़ खेतिहर जमीन को लेकर कई वर्षों से कानूनी लड़ाई चली आ रही है। वर्तमान में मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है। डीएम ने अक्टूबर 2024 में जांच टीम गठित की थी। टीम की जांच में सामने आया कि विपक्षीगणों को फायदा पहुंचाने के इरादे से अभिलेखों में गड़बड़ी की गई और रिकार्ड उपलब्ध होने के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं गया

प्रकरण में वर्ष 2004 से लेकर 2007 तक सदर तहसील में कार्यरत रहे एसडीएम विजय कुमार गुप्ता, तत्कालीन तहसीलदार, तत्कालीन नायब तहसीलदार जैनेंद्र सिंह और सदर लेखपाल की भूमिका पर सवाल उठे। पुलिस ने तत्कालीन एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और सदर लेखपाल के साथ ही मुकदमे में पैरवी करने वाले नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *