क्षेत्र के दो विद्यालयों के छात्रों ने जिले के टॉप टेन में बनाया स्थान

राहुल उपाध्याय पारदर्शी विकास न्यूज़ रुपईडीहा, बहराइच। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा का रिजल्ट दो दिन पूर्व घोषित हो गया है। क्षेत्र के दो विद्यालय के छात्रों ने जिले के टॉप 10 सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। इनमें एक छात्र सीमांत इंटर कॉलेज रुपईडीहा और दूसरा छात्र श्री राम जानकी इंटर कॉलेज का है जबकि पंडित राधेश्याम सरस्वती इंटर कॉलेज के दो दर्जन छात्राओं ने तहसील स्तर पर उच्च अंक हासिल कर अपना नाम रोशन किया है।
सीमांत इंटर कॉलेज के छात्र सूरज कुमार वर्मा ने हाई स्कूल परीक्षा में 93.33% अंक हासिल किया है जबकि श्री राम जानकी इंटर कॉलेज के वैभव वर्मा ने 92 फीस दी अंक हासिल किया दोनों ने जिले के डॉक्टर सूची में अपना नाम दर्ज कराया है इस विद्यालय का नाम रोशन हुआ है। वही पंडित राधेश्याम सरस्वती इंटर कॉलेज चरदा जमोग की
इंटरमीडिएट की छात्रा
हंसिका जायसवाल 87%
शिवकुमार यादव 85.6%
अनुप्रिया वर्मा 83%
विवेक गुप्ता 85%
श्वेता वर्मा 81%
प्रांशु जायसवाल 78.2%

हाई स्कूल की छात्र
रविंद्र पाण्डेय 90%
अतुल कुमार 88%
आस्तिक जयसवाल 88%
उत्कर्ष चौधरी 86%
नैन्सी वर्मा 84%
मानवी मिश्रा 82%
रोली पांडेय 80% हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में उच्च हंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी विद्यालय के शिक्षण कार्य के प्रति आस्था जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *