गांव गांव में चौपाल लगाकर लोगों को स्वरोजगार हेतु संस्था कर रही प्रशिक्षित
संस्था का एक मात्र उद्देश्य, अधिक से अधिक लोगों को आत्म निर्भर बनाना
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले में जमीनी स्तर पर सही दिशा में लोगों को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण एवं रोजगार देने का कार्य करने के लिए एवं बहुत ही कम समय में तेजी से विस्तार करने वाली संस्था केयर हब हेल्प फाउंडेशन की शिवपुर ब्लॉक के ग्रामपंचायत तकिया में मीटिंग आहूत की गयी। जिसमें महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण दिया गया एवं संस्था से अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कृषि संबंधी जानकारी,किसानों को जैविक खेती करके दुगनी आय करने के बारे में भी प्रेरित किया गया।
इस मौके पर संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अखिल मिश्रा, सुपरवाइजर वंदना अवस्थी,अनुराग अवस्थी, वालंटियर राजकुमारी शुक्ला, रमाकांत शुक्ला, प्रेम लता, महेंद्र शुक्ला, हमीदा, नवनीत, उमेश यादव एवं समूह से जुड़ी महिलाएं व ग्रामीण आदि लोग मौजूद रहे।