जगनायक प्रधान/पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कोआपरेटिव बैंक इम्पलाइज यूनियन यूनिट कानपुर द्वारा सुधीर सिह महामंत्री कोआपरेटिव इम्पलाइज यूनियन उत्तर प्रदेश एवं आधीष कुमार, जितेन्द्र प्रताप सिंह का कानपुर में प्रथम आगमन पर स्वागत जिला सहकारी बैंक कनपुर के कर्मचारियों द्वारा किया गया एवं शुभकामनाएं दी। कर्मचारियों एवं संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। बैंक के उच्च अधिकारियों के द्वारा कर्मचारियों पर मनमानी एवं कर्मचारियों से अवैध वसूली के साक्ष्य सहित एवं अन्य मुद्दों पर माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर कानपुर यूनिट के मंत्री एवं अध्यक्ष को सम्बधित प्रकरणों की जाच करवाने पर चर्चा हुई।
