एसडीएम ने अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सेवानिवृत्त लेखपाल को दी विदाई

सिराज अली कादरी पारदर्शी विकास न्यूज़
कैसरगंज,बहराइच।
सेवानिवृत होने पर लेखपाल को दी विदाई उपजिलाधिकारी अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित तहसील से सेवानिवृत्त हुए लेखपाल को दी गई भावभीनी विदाई। तहसील मे 30 अप्रैल को लेखपाल अफजाल अहमद का कार्यकाल पूरा होने पर सेवानिवृत्त हुए अफजाल अहमद लेखपाल विकासखंड जरवल के ग्राम पंचायत बडोली के निवासी थे जिनका सेवानिवृत होने पर भव्य विदाई समारोह हुआ। जिसमें उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।विदाई समारोह तहसील कैसरगंज सभागार में संपन्न हुआ। ज्ञात हो आपको बताते चले लेखपाल अफजाल अहमद 30 अप्रैल को रिटायर हो गए थे। उसी को लेकर तहसील सभागार में विदाई समारोह रखा गया। जिसमे एसडीएम कैसरगंज आलोक प्रसाद और तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी पहुंचे अफजाल अहमद के कार्यों सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
विदाई समारोह मे एसडीएम तहसीलदार, अन्य राजस्व कर्मी और लेखपाल संघ के सदस्य सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। एसडीएम और तहसीलदार ने लेखपाल को फूलों की माला पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित करते हुऐ विदाई दी
इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि लेखपाल अफजाल अहमद ने कभी शिकायत का मौका नहीं दिया। अन्य लोगों को इनसे सीख लेनी चाहिए। तहसील में अपने कार्यकाल के दौरान किसी से इनका विवाद नहीं हुआ। 
यह तो एक शासन की नीति है हर कर्मचारी अपने समय पर सेवानिवृत्ति होगा और उनके द्वारा किए गए अधिकतर कार्यउत्तम रहे सेवानिवृत्त लेखपाल ने कहा कि सेवाकाल के दौरान अपने दायित्वों को हमेशा सर्वोपरि माना और अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वाह किया। समारोह में सभी ने सेवानिवृत्त लेखपाल के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
बताया गया कि सेवानिवृत्त लेखपाल अफजाल अहमद ने अपने साथियों से कहा कि सेवाकाल के दौरान “न” शब्द हटा देना चाहिए और हमेशा अपने दायित्वों को सर्वोपरि मानना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *