सभी मामलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए: आलोक प्रसाद आईएएस
सिराज अली कादरी पारदर्शी विकास न्यूज़
कैसरगंज,बहराइच। संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर तहसील में उपजिलाधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आलोक प्रसाद आईएएस की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। तहसील दिवस में कुल 54 मामले आए जिनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों को यह निर्देश के साथ निर्देशित किया गया कि सभी मामलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से मामलों का निस्तारण करें। संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी,नायब तहसीलदार सचिन श्रीवास्तव,खंड विकास अधिकारी कैसरगंज,खंड विकास अधिकारी फखरपुर एवं तमाम संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
