एसएसबी चेक पोस्ट से गयी लग्जरी कार नेपाली एपीएफ ने पकड़ा, दो लाख का माल बरामद

नवी अहमद पारदर्शी विकास न्यूज रुपईडीहा, बहराइच। भारतीय क्षेत्र से एक नेपाली चार पहिया लग्जरी कार नेपाली जमुनहां चेक पोस्ट पर पहुंची। आम्र्ड पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसमे से प्रतिबंधित सामान बरामद किया है। शुक्रवार को अपराह्न लगभग 3 बजे रुपईडीहा से गयी एक नेपाली लग्जरी कार से प्रतिबंधित नीली रेड बुल सॉफ्ट ड्रिंक बरामद हुई।

रुपईडीहा से सटी नेपाली जांच चैकी जमुनहा पर जैसे ही इस कार ने नेपाल गेट पार किया। आर्म्ड पुलिस फोर्स वागेश्वरी 30 नम्बर गड़ के जवानों ने कार को रोका। डिग्गी खोली तो उसमें लगभग 2 लाख रुपयों की नेपाल में प्रतिबंधित रेड बुल साफ्ट ड्रिंक की केन बरामद हुई। उक्त जानकारी देते हुए आर्म्ड पुलिस फोर्स के वागेश्वरी 30 नम्बर गड़ के एसपी शोभा कांत खनाल ने बताया कि इस बरामदगी ने हमे गहन जांच करने के लिए मजबूर कर दिया है। यह लग्जरी कार रुपईडीहा कस्टम, पुलिस व एसएसबी की सघन जांच चैकी से गुजर कर गयी है। नेपाल आने व जाने वालों की लंबी कतारों में आम शहरियों को घंटो खड़े रहना पड़ रहा है। वाहनों की जांच डॉग स्क्वायड व जवानों द्वारा हो रही है। परंतु नेपाली जांच चैकी पर आए दिन कभी स्मैक, कभी नशीली दवाएं पकड़ी जा रही हैं। जो सीधे मुख्य मार्ग से ही एसएसबी की जांच के बाद बरामद हो रही है। एसएसबी की यह विचित्र जांच सिर्फ सीधे साधे लोगों के लिए हो रही है। दोनो ओर सीधे साधे लोग जांच के इंतजार में खड़े रहते हैं। विकलांग व महिलाओं तक को इस धूप में खड़ा रहना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग से गयी कार का नेपाल में पकड़ा जाना अपने आप में कौतूहल का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *