गांव चलो अभियान के अन्तर्गत पिंडारा में हुई बसपा की बैठक
संजीव भारती /पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। गांव चलो अभियान के अन्तर्गत शनिवार को बहुजन समाज पार्टी की बैठक पिंडारा सेक्टर में हुई। बैठक में सेक्टर और बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया गया। जिला प्रभारी अरुण कुमार गौतम ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और उपलब्धियों के बारे में प्रशिक्षित किया। उन्होंने कहा कि बसपा राजनीतिक दल से अधिक एक विचार धारा है जो समतामूलक समाज और भारतीय संविधान को ठीक ढंग से लागू करने के लिए समर्पित है। उत्तर प्रदेश में अन्याय, अत्याचार और अपराध की घटनाएं रोज हो रही हैं प्रदेश की जनता दुखी हैं। उत्तर प्रदेश में कानून का राज कायम करने के लिए बहन मायावती जी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनना समय की जरूरत है।
विधानसभा अध्यक्ष शिव राम ने कहा कि बहन जी ने अपने शासनकाल में शेर और बकरी को एक घाट पर पानी पिलाने का काम किया। अपराधी, गुंडे और माफिया प्रदेश छोड़कर भाग गए थे।
बैठक में सेक्टर अध्यक्ष मुकेश कुमार भारती,फूल चंद,राम चन्द्र, देवता प्रसाद मौर्य, पारसनाथ, संदीप जाटव, रामहर्ष ,मंजू देवी, विद्या , सूबे चंद आदि मौजूद रहे।
