आपदा प्रबंधन की तैयारी और रोकथाम के लिए मॉक ड्रिल आयोजित

कानपुर, 4 अप्रैल 2025: डीबीएस कॉलेज कानपुर में आज आपदा की तैयारी और उसके रोकथाम के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। कार्यक्रम में ट्रेनर के रूप में श्री लखन कुमार शुक्ला, मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन रेड क्रॉस सोसायटी कानपुर नगर उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि द्वारा दीपप्रज्वलन के साथ किया गया। आपदा प्रबंधन की तैयारी का उद्देश्य आपदा आने से पहले उसकी प्रभावशीलता को कम करना, जान माल की हानि को रोकना तथा पुनः स्थापन को सरल बनाना होता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार मिश्रा जी ने कहा कि आपदा प्रबंधन की तैयारी का उद्देश्य आपदा आने से पहले उसकी प्रभावशीलता को कम करने के लिए तथा जान माल की हानि को रोकना आपदा प्रबंधन का प्रमुख कार्य है।

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. अनीता निगम ने बताया कि स्थानीय लोगों को आपदा के समय क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए, इसके संबंध में पी.पी.टी. स्लाइड के द्वारा इसकी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि स्कूलों कॉलेजों, पंचायतों आदि में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

आपदा प्रबंधन केवल सरकार का दायित्व नहीं है, बल्कि समाज के हर नागरिक की जिम्मेदारी है। बेहतर पूर्व तैयारी, शिक्षण, प्रशिक्षण और रोकथाम उपाय के माध्यम से आपदाओं के प्रभावों को काफी हद तक कम सकते हैं। यदि हम सामूहिक रूप से प्रयास करें तो आपदा को अवसर में बदल सकते हैं, जो हमारे प्रधानमंत्री का मूल सिद्धांत है।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. के.के. श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपाली द्विवेदी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *