सचिन कटियार/पारदर्शी विकास न्यूज़ फर्रुखाबाद l भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अजय कटिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक वर्ष से अधिक समय से एनएचएआई 730 सी पर बाहिदपुर में आबादी के मध्य एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा जबरदस्ती टोल प्लाजा का निर्माण किया जा रहा था जिसकी आवाज भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद ने जोर-शोर से उठाई थी जिसमें कई बार धरना प्रदर्शन भी हुआ और संगठन के उच्च पदाअधिकारी भी आए परंतु एनएचएआई के लोग टोल प्लाजा को पीछे ले जाने के लिए राजी तो हुए थे लेकिन ज्यादा दूर नहीं कर रहे थे जिस पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के किसान लगातार संघर्षरत थे जिसमें जिला प्रशासन ने भी कई बार रोड एवं परिवहन मंत्रालय को भी रिपोर्ट भेजी की टोल प्लाजा आबादी में बन रहा है जिससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा बाद में समझौता हुआ जिसमें बाहिदपुर के निवासियों के लिए टोल के दोनों तरफ 10-10 फुट की रोड छोड़ी गई परंतु भारतीय किसान यूनियन टिकैत के किसानों ने अपना संघर्ष नहीं छोड़ा जिससे हार कर एनएचएआई के निदेशक शुभम सिंह ने कल दिनांक 19 अप्रैल 2025 को लेटर जारी किया जिसमें उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा को एक किलोमीटर पीछे किया जा रहा है जिसकी प्रतियां उन्होंने वाहिदपुर के किसानों में वितरित की जिसको लेकर बाहिदपुर के निवासी किसानों ने राहत की सांस ली है |इसी के साथ उन्होंने यह भी जानकारी दी के सोमवार को कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ में फतेहपुर में हुए तिहरे हत्याकांड को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा |

