ओडेला 2 का ट्रेलर रिलीज, शिव शक्ति बन गांव वालों की रक्षा करने आईं तमन्ना भाटिया

Apr 09, 2025 

पारदर्शी विकास न्यूज़-साल 2022 में फिल्म आई थी ओडेला रेलवे स्टेशन। इसे दर्शकों ने काफी सराहा। अब इसका सीक्वल ओडेला 2 आ रहा है। दूसरे पार्ट में तमन्ना भाटिया लीड रोल अदा कर रही हैं।  फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जो काफी दिलचस्प है। इसमें दैवीय शक्ति और शैतान के बीच लड़ाई है। तमन्ना शिव शक्ति की भूमिका में हैं, जो गांव वालों की रक्षा करती हैं।

फिल्म का ट्रेलर फिलहाल सबटाइटल्स के साथ तेलुगु में ही रिलीज किया गया है। यह रोमांच और रहस्यों से भरपूर है। फिल्म की कहानी एक बुरे इरादों वाले शख्स (वशिष्ठ) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके काले जादू और तंत्र गांव वालों को परेशान करते हैं। खासकर वह महिलाओं को परेशान करता है। उससे रक्षा के लिए शिव शक्ति (तमन्ना भाटिया) की एंट्री होती है। अपनी दिव्य ऊर्जा और ताकत के साथ शिव शक्ति उस बुरे शख्स के शासन की समाप्ति का संकल्प लेती हैं।

ट्रेलर में कमाल के वीएफएक्स और विजुअल्स का प्रयोग किया गया है। शानदार बैकग्राउंड स्कोर ने ट्रेलर को और भी दिलचस्प बना दिया है। ओडेला 2 ऐसी फिल्म है जिसमें दिव्य शक्ति बुरी ताकतों के टकराव को दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन अशोक तेजा ने किया है। पहले पार्ट के निर्देशन की कमान भी उन्होंने ही संभाली थी। तमन्ना भाटिया के अलावा सीक्वल में हेबाह पटेल और वशिष्ठ एन सिम्हा जैसे कलाकार हैं। फिल्म ओडेला 2 17 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना अक्षय कुमार की केसरी: चैप्टर 2 से होगा, जो 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी। फिलहाल ओडेला 2 के ट्रेलर पर नेटिजन्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स लिख रहे हैं, नेक्स्ट लेवल ट्रेलर है। कुछ लिख रहे हैं, ट्रेलर देखकर रोंगटे खड़े हो गए। फिल्म भी कमाल की होगी।rns

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *