हिंदुस्तान के लिए अमन चैन व खुशहाली के लिए मांगी दुयाये
सिराज अली कादरी पारदर्शी विकास न्यूज़
कैसरगंज,बहराइच। ग्राम पंचायत कंडेला निवासी मोहम्मद सलीम मरहूंम मोहम्मद साबिर अपने हज पर जाने वाले सहयोगियों के साथ घर से निकल कर नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर की आवाज से पूरा गांव गूंज उठा हज यात्रा पर जाने वाले दर्जन भर लोग अल्लाह के पवित्र घर मक्का और मदीना की जियारत करने के लिए हज करने गए हज पर जाने वाले हाजियों ने गांव से निकलकर गांव के बॉर्डर पर अपने वतन हिंदुस्तान के लिए अमन चैन व भाई चारे एवं खुशहाली के लिए दुआ मांग कर हिंदुस्तान से सऊदी अरब के लिए अपना सफर तय किया। पूरी दुनिया भर से लोग इस्लाम मज़हब को मानने वाले हज करने के लिए मक्का मुकर्रमा तशरीफ ले जाते हैं। इसी सिलसिले में ग्राम पंचायत कंडेला के हाजियों मे पुरुष व महिलाएं सहित लोगों ने हज पर निकले हज पर जाने वाले लोगों को ग्रामीणों ने फूल माला डालकर उन्हें रुखसत किया और मुल्क में अमन चैन सलामती के लिए लोगों ने दुआ की। इस मौके पर मास्टर फारूक अहमद, क्षेत्र पंचायत सदस्य फरमान अहमद युवा समाजसेवी मोहम्मद अयान,रिहान अहमद, नजीब अहमद,मोहम्मद इशराक, मोहम्मद वकार,हाफिज मोलहै मोइनुद्दीन मोहम्मद इकरार आसदान ,हम्माद अहमद आदि सैकड़ो की संख्या में पुरुष और महिलाएं मौजूद रहे।
