सेवानिवृत्त शिक्षक खलीक अहमद के सम्मान में हुआ विदाई समारोह

शिक्षण , शिक्षक का सबसे बड़ा गुण, सकारात्मक सोच और आशावादी दृष्टिकोण से हमेशा सुखद रहता है जीवन -शिव कुमार यादव

कम्पोजिट विद्यालय सांगापुर में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह और शिक्षा उन्नयन गोष्ठी का आयोजन हुआ

अमेठी। कम्पोजिट विद्यालय सांगापुर में शनिवार को सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह और शिक्षा उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। समारोह में 31मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे प्रधानाध्यापक खलीक अहमद का सम्मान करते हुए उन्हें भावभीनी बिदाई दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव ने उन्हें माला पहनाई, अंगवस्त्र और पवित्र क़ुरआन शरीफ़ भेंटकर सम्मानित किया।


ब्लाक संसाधन केंद्र की ओर से जामवंत मौर्य ने खलीक अहमद को अडेनियम फूल एवं बोनसाई का पौधा भेंट किया।
खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार ने कहा कि हर व्यक्ति को सकारात्मक सोच और आशावादी दृष्टिकोण के साथ जीवन जीना चाहिए। अनुभव का हमेशा सम्मान होना चाहिए। सीखने की कोई उम्र नहीं होती। जीवन में निरंतर परिवर्तन होते रहते हैं, भूमिकाएं और चुनौतियां भी बदलती रहती हैं। शिक्षक का सबसे बड़ा गुण शिक्षण है। चुनौतियों के बीच शिक्षक अपने को सक्षम बनाए रखने के लिए शिक्षक अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खंड शिक्षा अधिकारी ने सेवानिवृत्त शिक्षक खलील अहमद को शेष जीवन में सुखद जीवन, उज्जवल भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की और सेवानिवृत्ति के बाद भी समुदाय और समाज को अपनी सेवाएं देते रहने की अपील की।
विद्यालय की ओर से वरिष्ठ शिक्षक सुभाष सिंह ने अतिथियों और शिक्षकों का स्वागत किया।
जूनियर हॉकी शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज का नेता होता है,वह कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। सेवा से अवकाश प्राप्त करने के बाद शिक्षक अपने अनुभव और ज्ञान के साथ नई भूमिका में समाज को जीवन पर्यन्त अपनी सेवाएं देता है। खलीक अहमद ने शिक्षक के साथ लेखा कार्यालय के सहायक के रूप में भी शिक्षकों को अपनी सेवाएं दीं हैं,यह बड़ी बात है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने खलील अहमद के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके सुखद भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंत्री देवांशु सिंह ने शार्ट नोटिस पर सफल आयोजन के लिए शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्र अ और जूनियर/प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक दादा चंद्र हास सिंह और संचालन उमेश त्रिपाठी ने किया।

समारोह को ज्ञान चंद पांडेय, मंजीत यादव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष कपिलेश यादव, वरिष्ठ शिक्षक शिव सिंह , इन्द्र पाल गौतम,रवि शंकर आदि ने संबोधित किया।ए आर पी त्रिवेणी यादव, देवांशु सिंह, पवन बरनवाल,जय प्रकाश मिश्र, श्रीमती अनिल सिंह,मो अयूब, राजेश कुमार, प्रमोद कुमार, शिवसहाय यादव, राम जतन, संदीप ओझा, सुनील श्रीवास्तव, अवनीश वर्मा, विजय प्रताप, गणेश प्रसाद शर्मा, शिवकरन गुप्ता,जय प्रकाश मिश्र,रवि शंकर दूबे,अजय जायसवाल, अनिल सोनी ,सरोजमती आदि मौजूद रहे।

इनसेट

39साल की सेवा के बाद 31मार्च को रिटायर होंगे खलीक अहमद

कम्पोजिट विद्यालय सांगापुर के प्र अ खलीक अहमद 39साल की सेवा के बाद 31मार्च को रिटायर होंगे। जूनियर हाईस्कूल हलियापुर , वल्दीराय में प्रथम नियुक्ति के बाद खलीक अहमद की पूरी नौकरी भादर विकास खंड में बीती है। उन्होंने जूनियर हाईस्कूल ढेमा,हनुमतनगर और सांगापुर में अपनी सेवाएं दी हैं। शिक्षक के साथ वे लेखा कार्यालय का भी काम देखते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *