सीएनसी स्कूल गांधीनगर में नन्हे मुन्ने बच्चों ने भगवान परशुराम की उतारी आरती।



जगनायक प्रधान/पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन सीएनसी स्कूल में धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि युवा संसद की प्रथम विजेता मुदिता मिश्रा ने कहां कि परशुराम जी भगवान विष्णु के षष्ठम अवतार थे। उन्होंने आततायियों के अत्याचार को समाप्त करने के लिए कार्य किया। आज जिस तरह से आतंकवाद पूरे विश्व की एक समस्या बना हुआ है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उसे समाप्त करने के लिए कार्य कर रहे हैं ।उसी तरह राक्षसों के समूल विनाश के लिए भगवान परशुराम ने काम किया। मदिता ने कहा कि हमें भगवान परशुराम के जीवन से यह शिक्षा लेनी चाहिए कि “ना तो हम किसी के ऊपर अत्याचार करेंगे और ना ही किसी के द्वारा किए गए अत्याचार को सहन करेंगे”। भगवान परशुराम जन्मोत्सव का संयोजन श्रीमती गायत्री प्रजापति एवं संचालन रूबी जायसवाल ने किया। इस अवसर पर आयुषी वर्मा कार्तिक दिवाकर आयुष वर्मा जया वर्मा नंदिनी दिव्या शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *