सहकार भारती का प्रदेश अभ्यास वर्ग का सफल समापन

जगनायक प्रधान /पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। उत्तर प्रदेश सहकार भारती द्वारा प्रदेश अभ्यास वर्ग कार्यक्रम का आयोजन बिठूर के वेदव्यास प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया। जिसमें 27 अप्रैल को अभ्यास वर्ग सत्र के दूसरे दिन अभ्यास वर्ग का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष ने स्वास्तिक वाचन से किया। मुख्य अतिथि संजय पाचपोर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री,सुनील कुमार गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष क्षेत्र प्रभारी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड, ने भारत माता एवं संगठन के संस्थापक लक्ष्मण राव इनामदार के चित्र पर माल्यार्पण एवं डॉक्टर अरुण कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष, अरविंद दुबे प्रदेश महामंत्री, सतीश चंद कठेरिया प्रदेश मंत्री, कैलाश निषाद प्रदेश मंत्री, ओपी शास्त्री, मीनाक्षी राय प्रदेश महिला प्रमुख ने दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारंभ किया।

संजय पाचपोर,सुनील गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, अरविंद दुबे आदि अतिथि गणों ने अभ्यास वर्ग के दूसरे दिन सहकारिता के विकास, प्रबंधन, स्वदेशी, आदि विषयों पर विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सफल सत्र के समापन पर प्रदेश महामंत्री अरविन्द दुबे जी ने प्रदेश भर से आये हुए सभी अतिथियों/पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया । राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय पाचपोर ने समापन सत्र पर बोलते हुए कहा कि हमारे पदाधिकारियों को हनुमानजी की तरह काम करना चाहिए अपने किये कार्य का बखान नहीं करना चाहिए संगठन की नजर प्रत्येक कार्यकर्ता पर रहती है। उक्त उदाहरण देकर उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह जी ने व्यवस्था देख रहे सभी पदाधिकारियों को पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीपी पाठक,डीएस वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, करुणा नागर प्रदेश सह महिला प्रमुख, नवीन गुप्ता विभाग सहसंयोजक कानपुर, श्रीकांत तिवारी, आदेश त्रिपाठी, दीपेंद्र सिंह,चंद्र प्रकाश अग्निहोत्री, विजय प्रकाश तिवारी, अमित कृष्ण तिवारी, दिनेश कटियार,सुमन गुप्ता,अंजू यादव, सरस्वती सरकार, विवेक द्विवेदी, धर्मेंद्र शुक्ला,जगनायक प्रधान, सुशील कुमार, अरुण कुमार शर्मा एवं कानपुर महानगर एवं कानपुर ग्रामीण के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *