सहकार भारती का प्रदेश अभ्यास वर्ग आयोजित।

जगनायक प्रधान /पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। उत्तर प्रदेश सहकार भारती द्वारा प्रदेश अभ्यास वर्ग का आयोजन बिठूर के वेदव्यास प्रतिष्ठान में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 26 अप्रैलको प्रथम दिन अभ्यास वर्ग का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय पाचपोर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री,सुनील कुमार गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष क्षेत्र प्रभारी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड, ने भारत माता एवं संगठन के संस्थापक लक्ष्मण राव इनामदार के चित्र पर माल्यार्पण एवं डॉक्टर अरुण कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष, अरविंद दुबे प्रदेश महामंत्री, सतीश चंद कठेरिया प्रदेश मंत्री, कैलाश निषाद प्रदेश मंत्री, ओपी शास्त्री, मीनाक्षी राय प्रदेश महिला प्रमुख ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

संजय पाचपोर,सुनील गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, अरविंद दुबे आदि अतिथि गणों को पदाधिकारियों ने माल्यार्पण एवं पट्टिका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।अभ्यास वर्ग के प्रथम सत्र में संगठन के निर्माण पर जोर दिया गया और संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन कर आम जनमानस को सहकार भारती से जोड़कर आर्थिक स्वावलंबन पर जोर दिया गया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता जी ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ता के निर्माण एवं प्रवास कर, संगठन के निर्माण और सदस्यता पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीपी पाठक,डीएस वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, करुणा नागर प्रदेश सह महिला प्रमुख, नवीन गुप्ता विभाग सहसंयोजक कानपुर, श्रीकांत तिवारी, आदेश त्रिपाठी, दीपेंद्र सिंह,चंद्र प्रकाश अग्निहोत्री, विजय प्रकाश तिवारी, अमित कृष्ण तिवारी, दिनेश कटियार,सुमन गुप्ता,अंजू यादव, सरस्वती सरकार, विवेक द्विवेदी, धर्मेंद्र शुक्ला,जगनायक प्रधान, सुशील कुमार, अरुण कुमार शर्मा एवं कानपुर महानगर एवं कानपुर ग्रामीण के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *