जगनायक प्रधान/पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शिक्षा ,चिकित्सा, साहित्य ,धर्म और सेवा क्षेत्र से जुड़े हुए 10 नामचीन विप्र बंधुओं का सम्मान पूर्व उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने किया। अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा प्रमिला सभागार मोती झील में आयोजित सम्मान समारोह में डॉक्टर दिनेश शर्मा ने डॉक्टर ओम प्रकाश शुक्ला अमिय, प्रोफेसर अरविंद पांडे , एडवोकेट रामकुमार तिवारी ,प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस बाजपेई, जाने-माने चिकित्सक डॉ उमेश पालीवाल एवं डॉ ज्योति दीक्षित, समाजसेवी अवध बिहारी मिश्रा अनूप किशोर त्रिपाठी को अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। महासभा के संगठन मंत्री श्री सतीश बाजपेई को मरणो उपरांत यह सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ से किया गया। विधिवत पूजन राष्ट्रीय अध्यक्ष महासभा वीरेन दुबे उपाध्यक्ष डॉ दिवाकर मिश्र प्रांतीय अध्यक्ष डॉ नरेंद्र द्विवेदी महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे विधायक महेश त्रिवेदी एवं सुरेंद्र मैथानी के द्वारा किया गया। संगीतमय भजनों का प्रस्तुतीकरण देर रात्रि तक चलता रहा।
सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र डॉ दिनेश शर्मा को सौपा गया।
