शिक्षक को मातृशोक,श्रद्धांजलि सभा 14 मई को

संजीव भारती/पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। शुक्रवार की रात शिव‌ प्रताप इंटर कालेज के उप प्राचार्य संजय कुमार राव की माता राम कली पत्नी अभिमन्यु का निधन हो गया। वे काफी समय से अस्वस्थ थीं।शोक सभा और अंत्येष्टि पैतृक गांव मंडौली में हुई। अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोग शामिल हुए। अंतिम संस्कार बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ। बौद्धाचार्य तुलसी राम शास्त्री ने संस्कार कराया। श्रद्धांजलि सभा 14मई को होगी। ग्राम प्रधान धर्मराज यादव, सुरेन्द्र कुमार, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, सिरमौर बौद्ध विहार सोइया के सचिव रामफल फौजी, अम्बेडकर कल्याण समिति के संरक्षक इन्द्र पाल गौतम, सामाजिक चिंतक डॉ सुनील दत्त,ग्राम प्रधान रुपम यादव, बजरंग बली, सूर्य बली,राम बली गौतम नरेंद्र कुमार,शिव प्राण, डा सुरेश कुमार राव, राजीव रंजन भारती, ललित कुमार,राजकुमार आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *