राम जी की निकली सवारी,राम जी की महिमा है न्यारी —-

भव्य शोभायात्राओं के साथ मनाया गया रामनवमी और श्री हनुमान जन्मोत्सव का पर्व

संजीव भारती / पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। श्री राम नवमी का पर्व जिले में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अमेठी, मुसाफिर खाना , गौरीगंज और मोहनगंज में भव्य शोभायात्राएं निकाली गई। अमेठी में शोभायात्रा दो समूहों में निकली। एक समूह का नेतृत्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि के समर्थकों ने किया, दूसरे समूह में भाजपा के नेता और उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए।
शोभायात्रा में डी जे न बजाने का स्थानीय प्रशासन का निर्देश पूरी तरह तार तार नजर आया। नंदलाल लाइट हाउस और एक्शन अमेठी, की डी जे टीम के साथ युवा और किशोर शोभायात्रा में थिरकते हुए आगे बढ़ते देखे गए। शोभायात्रा में इस बार महिलाओं की संख्या पहले के मुकाबले काफी कम रही।
राम जी की निकली सवारी,राम जी की महिमा है न्यारी –गीत के साथ शोभायात्रा ने नगर के सभी मार्गों पर भ्रमण किया। हनुमान गढ़ी मंदिर से निकली शोभायात्रा में भाजपा नेता अनन्त विक्रम सिंह, उनकी पत्नी शांभवी सिंह, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी, भाजपा नेता गिरिजा शंकर शुक्ल, व्यापार मंडल के महामंत्री सुशील जायसवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *