रामशंकर जायसवाल बनाए गए अमेठी के भाजपा मंडल अध्यक्ष, ज्ञानेन्द्र प्रजापति जिला प्रतिनिधि नियुक्त

जामों में मनोज पासी को बनाया गया मंडल अध्यक्ष

संजीव भारती/ पारदर्शी विकास न्यूज़। अमेठी। प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय की संस्तुति के बाद जिला चुनाव अधिकारी अवधेश पाण्डेय ने शनिवार को जामों और अमेठी के मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि घोषित किए हैं। अमेठी का मंडल अध्यक्ष राम शंकर जायसवाल को घोषित किया गया है। ज्ञानेन्द्र प्रजापति को जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।जामों का मंडल अध्यक्ष मनोज पासी और जिला प्रतिनिधि अजय द्विवेदी को घोषित किया गया है।यह जानकारी जिला प्रवक्ता चन्द्र मौलि सिंह ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *