आधुनिक भारत के निर्माता थे डॉ अम्बेडकर -ओम प्रकाश गौतम
रामलीला मैदान में हुआ भव्य समारोह

संजीव भारती/पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।रामलीला मैदान में अम्बेडकर जयंती पर अम्बेडकर सेवा समिति की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। झांकियो के जुलूस में ग्रामीण अंचल से आई 50झांकियां शामिल हुई।

समारोह की शुरुआत बौद्ध परंपरा के अनुरूप त्रिसरण पंचशील के साथ हुई। सिरमौर बौद्ध विहार सोइया के भंते प्रज्ञा मित्र और भंते धम्मदीप ने सामूहिक त्रिसरण पंचशील कराया।
गीतकार चंद्र प्रकाश बौद्ध ने मिशन के सुंदर गीतों के माध्यम से ज्ञान वर्धक मनोरंजन के साथ संदेश भी दिए।
बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश गौतम ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और जयभीम के नारे को घर घर पहुंचाने में मान्यवर कांशीराम का महान योगदान है। कांशीराम साहब के संघर्षों की बदौलत ही बाबा साहब डॉ अम्बेडकर को आजादी के चालीस साल बाद भारत रत्न मिला और मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू हुई। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने महिलाओं को बराबरी के अधिकार देने के साथ सर्वसमाज को समान मताधिकार दिया। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर आधुनिक भारत के निर्माता थे।

आर आर पी जी कालेज के प्रोफेसर डॉ धनंजय सिंह ने कहा कि 1977का जे पी आंदोलन और 1989मे वी पी सिंह सरकार की ओर से डॉ अम्बेडकर को भारत रत्न ऐसी दो बड़ी घटनाएं हैं, जिन्होंने भारत में सामाजिक परिवर्तन में बहुत बड़ा कारण है।
बाबा साहब डॉ अम्बेडकर एक समानता शिक्षा प्रणाली और शैक्षिक समानता चाहते थे,आज की सरकार शिक्षा के माध्यम से असमानता पैदा कर रही है। सशक्त भारत के निर्माण और सामाजिक परिवर्तन के लिए शैक्षिक और आर्थिक असमानता दूर होना जरूरी है।
बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने भारतीय संविधान सौंपते समय सामाजिक और आर्थिक गैर बराबरी दूर करने के संदेश दिए थे। आजादी के 75साल बाद गरीबी और अमीरी के बीच खांई और बढ़ी है। भारतीय संविधान को ठीक ढंग से लागू कराने के लिए राजसत्ता बाबा साहब और मान्यवर कांशीराम के सच्चे अनुयायियों को सौंपनी होगी। जिन लोगों ने कभी बाबा साहब डॉ अम्बेडकर का दिल से सम्मान नहीं किया,वे भी आज संविधान सिर पर लेकर टहल रहे हैं।
मुख्य अतिथि राजेश अग्रहरि ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ऐसे महापुरुष हैं, मरणोपरांत जिनकी चर्चा दुनिया में सबसे अधिक हो रही है। सामाजिक और शैक्षिक जीवन में उन्हें तमाम अपमान और कठिनाइयां सहनी पड़ी, उन्होंने पूरे अनुभव को भारतीय संविधान में समाहित किया है। दुनिया में आज भारत विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा है, इसमें भारतीय संविधान और डॉ अम्बेडकर का बहुत बड़ा योगदान है।

राजेश अग्रहरि ने कहा कि नगर स्थित अम्बेडकर प्रतिमा के सौन्दर्यीकरण पर 11लाख रू खर्च किए जाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन अम्बेडकर सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार और महामंत्री राम चन्द्र ने किया। सभा को संदीप तिवारी, डॉ शिव मिलन सरोज, राजेश अकेला, छेदी लाल पासवान आदि ने संबोधित किया। डा उदय राज ने आभार व्यक्त किया। पलटूराम, बबलू तिवारी,किसमता भारती, ज्योति वर्मा, सुशीला, संगीता भारती, ऊषा देवी, श्याम लाल, रामचंद्र सरस, ललित कुमार, त्रिभुवन दत्त, राजेश कोरी राम मिलन शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, सभाजीत रावत, आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र कोरी,,भीम् आर्मी के जिला उपाध्यक्ष इश्तियाक, पलटूराम, दिलीप कुमार, सुनीता, प्रमोद कुमार,कुल रोशन एडवोकेट, बृजेश कुमार, ललित कुमार, डॉ नन्हे लाल,दीपा बौद्ध,राम किशोर , कुलदीप जी, मंजीत कुमार आदि मौजूद रहे।