भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर ने हाइस्कूल व इंटर के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।

जगनायक प्रधान’/पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने हाइस्कूल,व इंटर के मेधावी छात्र छात्राओं को जिला भाजपा कार्यालय में मिष्ठान खिला कर पटका पहना कर व प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया। बच्चों को सम्मानित करने से पहले महिला कार्यकर्ताओं ने सभी बच्चों का टीका किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि आप जैसे मेधावी बच्चों को सम्मानित कर के हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे आप जैसे मेधावी बच्चे कल के भारत का भविष्य है उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से कामना करता हु जो बच्चे आज हाइस्कूल में है और दो साल जब वो इंटर में उत्तीर्ण हो तो हमको सबको उनको पुनः सम्मानित करने का अवसर मिले।जिला अध्यक्ष ने बच्चों से कहा कि मेरे द्वारा और भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा आप के लिए जो भी संभव होगा हम उसको करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे मेरे घर के दरवाजे और भाजपा कार्यालय के दरवाजे आप के स्वागत के लिए हमेशा खुले है।कार्यकम में प्रमुख रूप से स्पर्श सक्सेना, श्रेया तिवारी,कामिल अहमद, श्रुति बनर्जी, अर्चना अजमानी,अभय वर्मा सहित 30 मेधावियों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का संयोजन परमानंद शुक्ला ने किया।व संचालन संतोष शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जितेंद्र विश्वकर्मा,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, जनमेजय सिंह शिवांग मिश्रा आशा पाल,अनुपम मिश्रा,सीमा एम बी ए,रिचा सक्सेना,विनय पटेल,उपेंद्रशुक्ला , मनीष त्रिपाठी,पूनम कंवर,आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *