भारतीय किसान यूनियन ने फूंका आतंकवाद का पुतला, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

प्रिन्स बर्मा/पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। हमीरपुर जिले के विकास खंड मौदहा की ग्राम पंचायत कुन्हेटा में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गांव का भ्रमण करते हुए पुलिस चौकी तक पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारों के साथ आतंकवाद का पुतला दहन किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में इलाके के किसान शामिल हुए और घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए चोराहे पर आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के द्वारा पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए सरकार से कड़ी कार्यवाही की मांग की और इस बार आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की भी मांग की गई।

इसके साथ किसान यूनियन के द्वारा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को चौकी प्रभारी कुन्हेटा अखिलेश प्रसाद के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया। इस मौके पर 2 दर्जन से अधिक किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *