प्रभारी निरीक्षक फखरपुर बने मिथलेश राय
अशोक उपाध्याय पारदर्शी विकास न्यूज बहराइच। पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह ने पुलिस विभाग में सप्ताह भर के भीतर बाद फिर बड़ा फेर बदल किया है। इस बार उन्होंने कई प्रभारी निरीक्षकों को एक से दूसरे स्थान पर तैनाती दी है। वहीं प्रभारी निरीक्षक मिथलेश राय को फखरपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय को अपराध शाखा से प्रभारी निरीक्षक थाना फखरपुर, उप निरक्षक राजेश शुक्ला थानाध्यक्ष फखरपुर से उप निरक्षक यातायात, निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार शर्मा जनसंपर्क अधिकारी से प्रभारी निरीक्षक थाना कैसरगंज,
निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना कैसरगंज से प्रभारी निरीक्षक यातायात – प्रथम, उप निरीक्षक आनन्द कुमार चौरसिया स्वाट टीम / अपराध शाखा से थानाध्यक्ष थाना मोतीपुर, निरीक्षक राकेश पाण्डेय को
प्रभारी निरीक्षक थाना मोतीपुर से प्रभारी निरीक्षक यातायात – द्वितीय, निरीक्षक ब्रम्हा गोंड़ प्रभारी स्वाट टीम / अपराध शाखा से
प्रभारी निरीक्षक थाना रानीपुर, उपनिरीक्षक चन्द्र प्रताप सिंह थानाध्यक्ष थाना रानीपुर से जनसंपर्क अधिकारी बनाए गए हैं।
