संजीव भारती/पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कोतवाली अंतर्गत घटमापुर गगंहुआ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शनिवार की सुबह घटमापुर गगंहुआ गांव में विजय बहादुर और बुद्धिराम के परिवार के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई । मारपीट में दोनों पक्ष से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।बुद्धिराम ने बताया कि हमारी जमीन पर कुछ पेड़ उगे हुए थे। शुक्रवार की रात आंधी में गिरे हुए थे। पेड़ को जबरन गांव के ही विजयपाल काट रहे थे । मना करने पर उन्होंने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया ।
विजयपाल ने बताया कि उसका पुराना घूर गड्ढा है। इस पर बबूल का पेड़ उगे हुए हैं । आंधी में गिर जाने के कारण जब मैं काट रहा था। तब गांव के ही बुद्धिराम जाकर झगड़ा करने लगे । विवाद बढ़ने पर पूरे परिवार के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में घर के अन्य सदस्यों को गंभीर चोटे आई हैं।
