नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भाजयुमो का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका

संजीव भारती/पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। शुक्रवार को नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हनुमान तिराहे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया।

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र ने कहा कि नेशनल हेराल्ड घोटाले ने देश की जनता के साथ धोखा किया है और इसके जिम्मेदारों को कानून के अनुसार सज़ा मिलनी चाहिए। वे बार-बार देश की न्याय प्रणाली और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल हुए और उन्होंने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध जताया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

भाजयुमो ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेशभर में और भी उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *