नारद जी महाराज ने दिए सनातन संस्कृति की रक्षा के संदेश

संजीव भारती/पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के कृपा पात्र नारद जी महाराज शुक्रवार को अमेठी पहुंचे। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने अपने समर्थकों के साथ नारद जी महाराज का स्वागत किया और पूरे परिवार के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया। संक्षिप्त प्रवास में नारद जी महाराज ने सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा के संदेश दिए और महेश सोनी को धर्मार्थ कार्यों में निरंतर आगे रहने को प्रेरित किया। बड़ी संख्या में नगर के व्यापारियों और नागरिकों ने स्वामी नारद महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *