आतंकी हमले में मारे गए शुभम को मिला शहीद का दर्जा
आशुतोष मिश्र रुद्र /पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा लखनऊ से सड़क द्वारा कानपुर पहुंचे। जाजमऊ पुल पर उनका स्वागत करने के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आगे बढे़ तो उन्होंने स्वागत से इंकार कर दिया।

पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र हाथीपुर गांव पहुंचकर पहलगांव में हुए आतंकी हमले में मारे गए शुभम की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। शुभम के पिता संजय द्विवेदी, चाचा मनोज द्विवेदी और पत्नी ऐशान्या से घटना की पूरी जानकारी ली। पत्नी ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। कलराज ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।मीडिया से बातचीत में कलराज मिश्र ने बताया कि परिवार की मांग पर शुभम को शहीद का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में धर्म के आधार पर पर्यटकों की हत्या से पूरे देश में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी कि आतंकी दोबारा ऐसी हरकत करने से पहले सौ बार सोचेंगे। यह कार्रवाई न केवल पाकिस्तान बल्कि उन सभी के खिलाफ होगी जो आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं।पूर्व राज्यपाल ने कहा कि एक पत्नी के सामने उसके पति की हत्या कर दी और पत्नी से बोले जाकर मोदी से बता देना कि हमने किया।

यह इस बात को दर्शाता है कि उनके पीछे किसी बड़ी ताकत ने साजिशन उनको इस तरह की हरकत करने के लिए भेजा है। उन्होंने इस तरह की हरकत करके पूरे भारत सरकार को चुनौती दी और वो ताकत पाकिस्तान है, भारत सरकार पाकिस्तान को जल्द ही मुंहतोड़ जवाब देगी।
