दिल्ली में कराते रहे सर्जरी, घर से 50 लाख रुपए पार

आशुतोष मिश्र ‘रूद्र’/पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। फोम कारोबारी के घर से लगभग चोरों ने 50 लाख रुपए के जेवर और नगदी पार कर दिया। कारोबारी का पौत्र प्रखर जब सोमवार सुबह दिल्ली से लौटा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की।

चन्द्रविहार सोसाइटी नवाबगंज निवासी श्रीराम अग्रवाल फोम कारोबारी है। अनवरगंज में उनका प्रतिष्ठान है। परिवार में पौत्र प्रखर अग्रवाल जो बीबीए की पढ़ाई के साथ दुकान भी संभालते हैं। मां कोमल अग्रवाल है। प्रखर के मुताबिक पिता नितिन अग्रवाल का सन 2018 में देहांत हो गया था। उसके बाद से दादा के साथ मिलकर वही काम को आगे बढ़ा रहे हैं प्रखर के मुताबिक दादा श्रीराम अग्रवाल की बाईपास सर्जरी दिल्ली में 14 अप्रैल को हुई है। उसी के सिलसिले में पूरा परिवार दिल्ली में था। 18 अप्रैल को उनकी बहन घर में गमलों में पानी डालने के लिए आई हुई थी तब तक कोई घटना नहीं हुई थी। प्रखर के मुताबिक उन्हें कुछ कपड़े और जरुरी सामान लेना था जिसके कारण वह सोमवार को अपने घर पहुंचे।

प्रखर के मुताबिक जब वो घर पहुंचे तो मेन गेट वैसे ही लॉक था। उसे खोलकर वो अंदर दाखिल हुए तो घर में घुसने वाला दरवाजा नहीं खुल रहा था। जिसके कारण प्रखर पीछे वाले दरवाजे पर पहुंचे तो उसका ताला टूटा मिला। वो घर के अंदर दाखिल होकर ऊपर पहुंचे। देखा सभी अलमारियों और लॉकर के ताले टूटे हुए थे। प्रखर के मुताबिक मां और दादी के जेवर व नगदी मिलाकर 50 लाख का सामान चोरी हो गया है ।प्रखर ने अपने कार चालक पर घटना को अंजाम देने की आशंका जताई है। एसीपी कर्नलगंज के मुताबिक मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *