जिलाधिकारी ने वृहद गो आश्रय स्थल, बरनाव पतारा का किया औचक निरीक्षण ।

गौशाला में पशुओं को हरा चारा के बजाय सूखा चारा दिया जाना पाया गया, प्रधान को कारण बताओं नोटिस

जगनायक प्रधान /पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।जिलाधिकारी ने वृहद गो आश्रय स्थल, बरनाव, पतारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि मुख्य मार्ग से गौशाला जाने के मार्ग की हालत बहुत खराब है ।

गौशाला में पशुओं को हरा चारा के बजाय सूखा चारा दिया जाना पाया गया और चारे में चूनी -चोकर की मात्रा बहुत ही कम मिली। वहीं, सूखे चारे में पानी की कमी भी पाई गई। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व संबंधित खंड विकास अधिकारी को गौशाला की अन्य कमियों की पड़ताल कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित प्रधान को कारण बताओं नोटिस जारी करने व अन्य संबंधित कर्मचारियों पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए यह भी कहा कि मूक पशुओं के साथ अमानवीयता करना ठीक नहीं है।

शासन से प्रतिदिन, प्रति पशु ₹50 व्यय करने का प्रावधान है, तब भी उन्हें पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जो कि अत्यंत खेद का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *