1988 से चल रही कानपुर गौशाला सोसायटी की सभी जमीनों का सीमांकन करने का आदेश दिया।
पूरे मामले को अपनी निगरानी में देखेंगे ।
अपर जिलाधिकारी राजस्व करेंगे सभी जमीनों की जांच।
अवैध कबजेदारों से गौशाला की जमीने कराई जाएगी मुक्त ।
जगनायक प्रधान/पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर गौशाला सोसाइटी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह से उनके कलेक्ट्रेट कार्यालय में गौशाला की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा करने के संबंध में मिला । कानपुर गौशाला सोसाइटी की सैकडो़ बीघा जमीन है ।आए दिन भू माफिया उन पर कब्जा करने का प्रयास करते हैं। लगभग 15 वर्षों से सोसाइटी के पदाधिकारियों ने विभिन्न जिला अधिकारियों व शासन से अनुरोध किया कि समिति की जमीन का सीमांकन कर दिया जाए, किसी की इच्छा शक्ति नहीं जागी । आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अतिरिक्त जिला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी को निर्देशित किया कि यह गौशाला सोसाइटी शहर की धरोहर है। हम लोगों को इसे संरक्षित करना चाहिए। उक्त गौशाला समिति की प्रोफाइल बनाकर गौशाला की जितनी जमीन है और किन-किन लोगों के कब्जे में कर रखा है, उनका विवरण जिला अधिकारी महोदय ने लिखित आदेश किया कि समस्त विवरण सहित पत्रावली प्रस्तुत करें। अवैध अध्यासन कदापि न हो। साथ ही साथ भौती प्रतापपुर थाना सचेण्डी कानपुर नगर स्थित भूमि अराजी संख्या 634 में जो जय नारायण अवस्थी मामा भैंस वाले अनाधिकृत कब्जा करके मकान बना रहे हैं और सेटिंग लगवा ली है ,उसे तुरंत हटाया जाए। जिस पर अतिरिक्त जिला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने भेज दिया एसडीएम एवं संबंधित अधिकारियों को सेटिंग हटाने की निर्देश दिए और एक कमेटी बनाकर गौशाला की सारी जमीनों को नपवाने प्रोफाइल बनाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री सुरेश गुप्ता उपाध्यक्ष धर्म प्रकाश गुप्ता संरक्षक श्री कृष्ण गुप्ता बब्बू मंत्री डॉ दिवाकर मिश्र शेषनारायण त्रिवेदी पप्पू आदि प्रमुख थे।
