प्रिन्स वर्मा/पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के एंझी और मुस्करा कस्बे के बीच बाइक सवार को चार पहिया ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार सहित उसकी दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई। डायल 108 एम्बुलेंस ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
चरखारी विकासखंड के गांव गंज जिला महोबा निवासी रामकिशोर आज भांजी की शादी के चलते वह अपने गांव गंज से अपनी दोनों बेटियां चंचल 13 वर्ष और पूनम 10 वर्ष को बाइक में बिठाकर शादी में सम्मिलित होने बिंहुनी खुर्द जा रहा था, कि तभी ऐंझी गांव के पास मुस्करा की ओर से आ रही चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 108 एम्बुलेंस ने घायलों को सीएससी पहुंचाया। जहां पर इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉ हेमंत दसारिया ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक देखते हुए तीनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
