अवकाश ग्रहण कर रहे प्रधानाध्यापक के लिए सम्मान समारोह का आयोजन

दी गई भाव भीनी बिदाई

मनदीप जायसवाल पारदर्शी विकास न्यूज़ पयागपुर,बहराइच। कंपोजिट स्कूल रमनगरा विशेश्वरगंज के प्रधान शिक्षक के सम्मान में विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में मुख्य अतिथि सदस्य जिला पंचायत लल्लन पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष आनंद मोहन मिश्रा सहित पूमा शिक्षक संघ अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, मंत्री सुशील मिश्रा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक अध्यक्ष शरद शुक्ला प्रा शि संघ मंत्री अमित मिश्रा औरटी एस सी टी संयोजक अतुल मिश्रा सहित न्याय पंचायत डोलकुआ के समस्तशिक्षकअभिभावक और बच्चे उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए आनंद मोहन मिश्रा ने कहा कि अपने शैक्षिक जीवन को सफलता पूरक पूरा किया। मुख्य अतिथि पांडेय ने कहा शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता वह सदैव शिक्षक ही कहलाता है। पू मा अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने इस अवसर पर “जिसको जितना प्यार करोगे उतना रोओगे”पढ़कर माहौल को अत्यंत भावुक कर दिया। शुक्ल के साथ बीते कई वर्षों से कार्यरत शिक्षक सतीश पांडेय और निलेश गौड़ ने मधुर स्मृतियों को सुनाते हुए कहा कि शुक्ल से उन लोगों से बहुत कुछ सीखा और वे बच्चों शिक्षकों और अभिभावकों के दिलों में बसते है। हम उन्हें भूल नहीं पाएंगे। कार्यक्रम में बच्चो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों का मन मोह लिया।इस अवसर शुक्ल ने भी “नयनों में भावी जीवन है। स्मृतियों में संचित कल है।”के माध्यम से जीवन की दूसरी पारी के लिए उपस्थित लोगों से आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजू ने किया। कार्यक्रम में शिक्षिका सुप्रिया तिवारी,आशीष पांडेय, अशोक त्रिपाठी अमिताभ पांडेय, ध्रुव चंद्र वर्मा, पंकज तिवारी मंगल प्रसाद शर्मा , नोडल संकुल निर्मल भारती, प्रशांत सिंह कंपोजिट विद्यालय रमनगरा के सभी शिक्षक साथी,रसोइया गण ,महेश चौहान समस्त स्टाफ ग्राम पंचायत रमनगरा के सभी सम्मानित अभिभावक बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *