अम्बेडकर जयंती पर आधी रात तक आयोजित किए गए भव्य समारोह

संजीव भारती /पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। भारतीय संविधान के निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की 134वीं‌ जयंती पर हर गांव में आधी रात तक कार्यक्रम आयोजित किए गए। झांकियो का जुलूस समाप्त होने के बाद शाम को कई गांवों में संगीत संध्या का आयोजन किया गया। टीकरमाफी के बाल और युवा कलाकारों की ओर से बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के जीवन दर्शन पर सजीव झांकी का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा।
कमासिन में अम्बेडकर पार्क में स्थित डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर कैलाश कुमारी धम्सेवक, राजेन्द्र प्रियदर्शन और ज्योति प्रियदर्शन ने माल्यार्पण किया।त्रिसरण पंचशील के बाद बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के जीवन दर्शन पर चर्चा हुई।शाम को प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए गए। संतराम, मोहित कश्यप,राम किशोर, राकेश कुमार, अभिषेक, अंशुमान, रितिक, दर्शिका , सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
टीकरमाफी में राम जियावन,राम प्रकाश, सुनील कुमार, कमलेश और धनंजय कुमार , महेन्द्र बहादुर,चैतूराम आदि के नेतृत्व में सर्वधर्म समभाव के सजीव चित्रण के साथ भव्य झांकी निकाली गई। बालीपुर, सवनगी, गाजीपुर, धोएं, रायदयपुर, तिवारीपुर,गंगौली,दौरा, भगवान पुर,भीमी , खंडहर, टिकरी,परसांवा,सरायखेमा आदि गांवों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।
राम अभिलाष कोरी,राम पाल बौद्ध, अनिल कुमार, अयोध्या प्रसाद, बुद्धि राम गौतम, सूरज भारती,भीम सागर बौद्ध,राम चन्द्र,राम शंकर दानी, गुरु चरण,राम प्रसाद आदि मौजूद रहे। त्रिलोकपुर में डा दिनेश सरोज, पंकज सरोज , राजेश कुमार आदि ने समारोह आयोजित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *