संजीव भारती/पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर कलेक्ट्रेट में श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।डी एम संजय चौहान ने निर्माण श्रमिकों को सम्मानित किया। डी एम ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में एक वाटर कूलर का भी लोकार्पण किया।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने श्रमिकों के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

सहायक श्रमायुक्त गोविंद यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत भवन एवं अन्य निर्माण कार्य में 12 माह में 90 दिन कार्य करने वाले श्रमिकों का रुपए 80 जमा करके 3 वर्ष हेतु पंजीयन होता है जनपद अमेठी में कुल 122178 पंजीकृत श्रमिक है।
श्रमिकों के लिए श्रम विभाग की ओर से किए गए कार्यों की प्रगति
ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत कामगारों की संख्या -840110
पंजीकृत श्रमिकों की संख्या -122178
2024-25में विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित श्रमिकों की संख्या -303
श्रम योगी मानधन योजना के लाभार्थियों की संख्या -6624
