संजीव भारती/पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। गुरुवार को वन विभाग अमेठी में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का आयोजन किया गया। वन विभाग के पांच वरिष्ठ/अच्छे कार्य करने वाले श्रमिकों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर ही स्वास्थ्य कैंप लगवाकर श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र ने बताया कि विगत वर्षों में श्रमिकों द्वारा विभिन्न वानिकी कार्यों में किए गए योगदान के लिए प्रोत्साहित करते हुए आगामी वर्षाकाल 2025 में वृक्षारोपण के लिए विभिन्न तकनीकी बिंदुओं के बारे में अवगत कराते हुए पूरे मनोयोग से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

